इश्दुत मोहम्मद साहब जीवनी भाग -2 Biography of Prophet Mohammad saw Hindi
रसूल अल्लाह स.का खानदान
हज़रत इब्राहीम अैहिस्सलाम-: ये बात इतिहास गवाह है कि रसूल स. के खानदान का ताल्लुक हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम नस्ल कि उस शाख से था जो उनके बड़े बेटे हज़रत इस्माईल अलेहिस्सलाम से चली आ रही है और बनी इस्माईल कहलाती है
हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की तब्लीगी सरगर्मियां -: हज़रत नूह अलैहि. के बाद हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम पहले नबी है जिनको अल्लाह ने इस्लाम को आलम गीर दावत देने के लिए भेजा था, उन्होंने पहले अकेले ही इराक़ से मिस्र तक ओर शाम व फलस्तीन से रेगिस्तान ए अरब के अलग अलग जगहों तक सालो चक्कर लगा कर अल्लाह कि तरफ लोगो को बुलाया,
इसी काम को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अलग अलग जगहों पर उनके गवर्नर तेनात किए
शरके उर्दुन में अपने भतीजे हज़रत लूत अलैहि. को तैनात किया।
शाम व फलस्तीन में अपने छोटे बेटे हज़रत इस हाक़ अलैहि.को तैनात किया।
अरब के अंदर बड़े बेटे हज़रत इस्माईल अलैहि. को तैनात किया।ओर अल्लाह के हुक्म से मक्का में वो घर भी बनाया जिसका नाम काबा है और अल्लाह ही के हुकम से वो इस काम का मर्कज करार पाया।
हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम का मक़सद -: उनका मक़सद लोगो को अल्लाह की बनदगी की तरफ बुलाना ओर अल्लाह कि तरफ से आई हुई हिदायत के मुताबिक लोगो की ज़ाती ओर समाजी जिंदगी का निज़ाम दुरुस्त करना था। वह पहले खुद अल्लाह के मुटी थे, उसके दिए हुए ज्ञान के की पैरवी करते थे।ओर दुनिया में उस ज्ञान को फैलाते भी थे कोशिश करते थे कि सारे इंसान अल्लाह कि तरफ लोट आए, यही उनका मक़सद था।
हज़रत इस्माईल अलैहि को मक्के में बसाना -: अब हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम को इस बात की फिक्र हुई के अरब में उस दावत तौहीद के मरकज की बुनियाद डाल दे जहां से दुनिया में आखरी नबुवत का आगाज होना था ओर जिसे कयामत तक के लिए इस दावत का मरकज रहना था।
क़ुरआन पड़ने से पता चलता है कि अल्लाह ताला ने पहले ही हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम को उस जगह की निशानदेही कर दी थी जहां खाना काबा तामीर होना था,
याद करो वो वक़्त जब के हमने इब्राहीम अलैहिस्सलाम के लिए उस घर की जगह चुन ली थी
(सुरह अल हज 26)
इसी हिदायत के मुताबिक अल्लाह के उस अज़ीम बन्दे ने अपने दूध पीते बच्चे को जो अभी दूध पी रहा था।उसकी हैरत अंगेज सब्र व अल्लाह पर भरोसा रखने वाली मां के साथ ठीक उसी जगह ले जाकर बे सहारा छोड़ दिया जहां आखिर कार उन को खाना काबा तामीर करना था।
जहा ना कोई पीने को पानी था ओर ना खाने को कोई खाने के कोई जरिया की उनका गुजर बसर हो जाए मक्के की वो वादी जहा दूर दूर तक न बंदा न बन्दे की कोई जात
जब हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम अपनी बीवी ओर बच्चे को उस वीरान वादी में छोड़ कर जाने लगे उन्होंने एक पल के लिए पीछे पलट कर नहीं देखा बस उन्हें अल्लाह कि बताई गई जगह के करीब छोड़ कर जाने लगे तो उनकी बीवी हज़रत हाजरा कहने लगी आप हमें इस वीरान जगह अकेले कहां छोडे जा रहे है वो पूछती रही लेकिन हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम ने पलट कर जवाब तक ना दिया।
जब उनका रवेय्या देखा तो वो फौरन समझ गई कि आप अलेहिस.को अल्लाह की तरफ से हुक्म हुआ है ओर वो पलट कर अपने बच्चे के पास अा गई उनके पास खाने को कुछ खजूर ओर पीने के लिए एक मशकिजा पानी साथ छोड़ गए थे।
सफा ओर मरवा का चक्कर -: जब उनके पास मौजूद खजूर ओर पानी खत्म हो गया तो बच्चा प्यास से रोने लगा तब आप सफा ओर मरवा पहाड़ की चोटी पर दौड़ती ओर देखती की कोई काफिला गुजर रहा हो तो उनसे कुछ खाने पीने का सामान ले लिया जाए इस तरह आपने दोनों पहाड़ के कुछ 7 चक्कर लगाए।जिसकी नकल तब से लेकर आज तक हाजी हज करने जाते है तो वो इन दो पहाड़ सफा व मरवा के चक्कर लगाते है।
ज़म ज़म का निकलना-: जब हज़रत इस्माईल अलैहि. भूक ओर प्यास से रो रहे थे तो वो अपने पैर ज़मीन पर मारते जा रहे थे और उनकी अम्मी सफा व मरवा के चक्कर लगा रही थी कि कोई काफिला गुजर रहा हो तो उनसे कुछ खाने पीने का सामान ले लिया जाए।
उस समय वो अपने बच्चे की तरफ पलट कर देखती है तो एक फरिश्ता उनके बेटे के पैरो के करीब खड़ा है वो दौड़ के बच्चे के पास आती है ओर उस जगह को खोदने लगती है थोड़ी ही देर में वाह से ज़म ज़म पानी का चश्मा फुट पड़ता है
ओर वो उसके चारो तरफ पानी को रोकने के लिए बांध बनाने लगती है। इस तरह से अल्लाह ने अपने हबीब के सदके से उस वीरान जगह को आबाद करना शुरू कर दिया।
काबे की तामीर-: ओर अब वो दिन अा पहुंचा जिस मकसद को पूरा करने के लिए हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम ने अपने बच्चे ओर बीवी को मक्का में आबाद किया था यानी खाना काबा कि तामीर करना।
जब हज़रत इस्माईल अलैहि.एक पेड़ के नीचे कुछ काम कर रहे थे उसी समय उनके वालिद साहब वाहा पहुंच जाते हैं और दोनों एक दूसरे को देखकर बहुत खुश होते है तब हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम अपने बेटे से कहते है बेटा अल्लाह ने मुझे एक काम का हुक्म दिया है
इस पर उनके बेटे ने कहा आप वो काम करिए जिसका हुक्म आपको दिया गया है तो इस पर हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम अपने बेटे से पूछते है कि किया तुम मेरी इस काम ने मदद करोगे तो इस पर हज़रत इस्माईल बोलेते है हा जरूर ओर फिर दोनों बाप बेटे काबे की तामीर शुरू कर देते है
उस जगह जहा अल्लाह ने अपने नबी को बताया था, हज़रत इस्माईल पत्थर उठा उठा कर लाते ओर हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम उन् पत्थरों की दीवार बनाते जाते जब दीवारें काफी ऊंची हो गई तो हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम.एक बड़ा पत्थर उठा लाते है जिस पर चढ कर दीवारों को ओर ऊंचा करते है
नोट -: जिस पत्थर पर खड़े होकर हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम काबे की दीवारों को ऊंचा कर रहे थे आज उस जगह को दुनिया मकामे इब्राहिमी के नाम से जानती है।
इश्दुत मोहम्मद साहब जीवनी भाग -2 Biography of Prophet Mohammad saw Hindi

.png)
.png)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें